उत्तर प्रदेश

छः सूत्री मांगों को लेकर नगर निगम सफाईकर्मी हड़ताल पर

सहरसा : वेतन वृद्धि, सेवा नियमितीकरण एवं बकाया वेतन के भुगतान सहित अपनी छह सूत्री मांगों को लेकर नगर निगम के सफाईकर्मी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। हड़ताल के कारण नगर निगम की सफाई व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।

हड़ताल के पहले दिन बड़ी संख्या में सफाईकर्मी नगर निगम परिसर में एकत्रित हुए और नगर निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपना आक्रोश व्यक्त किया। सफाईकर्मियों ने आरोप लगाया कि बार-बार मांगें उठाने के बावजूद प्रशासन उनकी समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान नहीं दे रहा है।

इस दौरान मौके पर सदर विधायक भी नगर निगम परिसर पहुंचे और सफाईकर्मियों की समस्याओं और मांगों को ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने नगर आयुक्त और मेयर से बातचीत कर मामले का समाधान निकालने का आश्वासन दिया।

सदर विधायक ने कहा कि सफाईकर्मियों की मांगें जायज हैं और उनके हितों की रक्षा के लिए प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर शीघ्र समाधान का प्रयास किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button