Breaking News

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल सारंगपुर में 6 माह के हथकरघा प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग, मध्यप्रदेश शासन द्वारा महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कौशल एवं तकनीकी विकास योजना अंतर्गत सारंगपुर में 6 माह के हथकरघा प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 22 जून 2026 से प्रारंभ होकर 22 दिसंबर 2026 तक संचालित किया जाएगा।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत 10 महिला प्रशिक्षणार्थियों को हथकरघा बुनाई की आधुनिक एवं पारंपरिक तकनीकों के साथ-साथ वस्त्र निर्माण से संबंधित विभिन्न व्यावहारिक एवं तकनीकी पहलुओं का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण के माध्यम से महिलाओं को रोजगारपरक कौशल विकसित कर आत्मनिर्भर एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

जिला हथकरघा कार्यालय, सारंगपुर (जिला राजगढ़) में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम से महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही प्रदेश की समृद्ध हथकरघा परंपरा के संरक्षण एवं संवर्धन को भी बल मिलेगा।

कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग द्वारा संचालित यह पहल महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की महिलाओं को कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने में सहायक सिद्ध होगी।।जिला जनसंपर्क कार्यालय, राजगढ़ (म.प्र.)
समाचार
*महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल*
*सारंगपुर में 6 माह के हथकरघा प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ*
सारंगपुर, 22 जून 2026।
कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग, मध्यप्रदेश शासन द्वारा महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कौशल एवं तकनीकी विकास योजना अंतर्गत सारंगपुर में 6 माह के हथकरघा प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 22 जून 2026 से प्रारंभ होकर 22 दिसंबर 2026 तक संचालित किया जाएगा।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत 10 महिला प्रशिक्षणार्थियों को हथकरघा बुनाई की आधुनिक एवं पारंपरिक तकनीकों के साथ-साथ वस्त्र निर्माण से संबंधित विभिन्न व्यावहारिक एवं तकनीकी पहलुओं का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण के माध्यम से महिलाओं को रोजगारपरक कौशल विकसित कर आत्मनिर्भर एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
जिला हथकरघा कार्यालय, सारंगपुर (जिला राजगढ़) में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम से महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही प्रदेश की समृद्ध हथकरघा परंपरा के संरक्षण एवं संवर्धन को भी बल मिलेगा।
कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग द्वारा संचालित यह पहल महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की महिलाओं को कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने में सहायक सिद्ध होगी।।

Related Articles

Back to top button