यूआईडीएआई का आधार सेवा केंद्र पर नागरिकों को मिल रही बड़ी सुविधाएं, आधार से जुड़ी सभी समस्याओं से निजात पाने उमड़ रही भीड़ l

राजगढ़
जिला मुख्यालय पर श्रम विभाग कार्यालय के पास पोस्ट ऑफिस रोड पर यूआईडीएआई का करीब एक माह पूर्व शुरू हुआ आधार सेवा केंद्र पर नागरिकों को बड़ी सुविधाएं मिल रही है जहां आधार से संबंधित सभी प्रकार के कार्य एक ही छत के नीचे किए जा रहे हे आधार सेवा केंद्र के ब्रांच मेनेजर धीरज मालवीय द्वारा बताया गया है की राजगढ़ में संचालित यूआईडीएआई के आधार सेवा केंद्र पर आधार से संबंधित जुड़ी सभी प्रकार की समस्याओं को लेकर अब यहां वहां नही भटकना पड़ेगा हमारे केंद्र पर सभी प्रकार के कार्य एक ही जगह एक ही छत के नीचे प्रशिक्षित एवम अनुभवी स्टॉफ द्वारा सही तरीके से और समय पर किए जाते हे यहां आने वाले लोगों के कार्य अनावश्यक इंतजार के पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से किए जा रहे है जिससे आमजन को काफी राहत मिल रही है और आधार से संबंधित ऐसे मामलो में भी सहायता प्रदान की जा रही है जिनमे सामान्य केंद्रों पर कार्य संभव नहीं हो पाता हे l
*आधार सेवा केंद्र पर उपलब्ध सेवाएं*
1- नया आधार नामांकन
2 – नाम,पता,जन्मतिथि,
मोबाइल नंबर, ई मेल आईडी सुधार
3 – बायोमेट्रिक अपडेट
4 – दस्तावेज अपडेट
5 – सीमा पार मामलों में सहायता
6 – अन्य सभी प्रकार की आधार संबंधित सेवाएं
*आधार सेवा केंद्र की विशेषताएं*
1- प्रशिक्षित एवम अनुभवी स्टॉफ द्वारा उचित मार्गदर्शन
2 – वरिष्ठ
नागरिक,महिलाओं एवम दिव्यांगजनो के लिए सुविधाजनक व्यवस्था
3 – टोकन प्रणाली एवम सुव्यवस्थित प्रबंधन से त्वरित सेवाएं
4 – पारदर्शी,सुरक्षित और विश्वसनीय सेवाएं



