बिहार-झारखण्ड
राज्यसभा चुनाव के मद्देनजर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के.राजू

रांची (SHABD) :मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड स्थित सीएम आवास में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के० राजू और अन्य नेताओं ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने कुछ तस्वीरें साझा कर कहा कि इस मुलाकात के क्रम में आगामी राज्यसभा चुनाव सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। सीएम से मुलाकात करने वालों में सांसद सैयद नसीर हुसैन, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, विधायक प्रदीप यादव और राज्यसभा चुनाव के पर्यवेक्षक अजय शर्मा भी शामिल थे।




