उत्तराखंड

उत्तराखंड: गुलदार हुआ पिंजरे में क़ैद, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

चम्पावत:उत्तराखंड के चंपावत जिले के मंगोली गांव में 12 दिनों से दहशत में जी रहे लोगों को राहत मिली है। आज सुबह नरभक्षी गुलदार वन विभाग के पिंजरे में क़ैद हुआ। गुलदार की दहशत से यहां बच्चों ने स्कूल जाना बंद कर दिया था और महिलाएं भी चार पत्ती लाने के लिए जंगल नहीं जा रही थी। स्थानीयों ने बताया कि यह गुलदार मंगोली गांव के आसपास के गांवों में भी जाने लगा था, जिससे इस पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ था।

स्थानीयों द्वारा वन विभाग से जल्द से जल्द गुलदार को पकड़ने की मांग की जा रही थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग ने गुलदार को पकड़ने के लिए घटनास्थल के आसपास चार पिंजरे लगाए और जगह-जगह एक दर्जन से अधिक ट्रैप कैमरे स्थापित किए गए थे। साथ ही वन विभाग के टीम भी लगातार गस्त कर रही थी।

लोहाघाट के रेंजर एन. डी. पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया आज रविवार सुबह 5:00 बजे के लगभग यह गुलदार वन विभाग के द्वारा लगाए गए पिंजरे में कैद हो गया जो घटना स्थल से कुछ दूरी पर लगाया गया था।

Related Articles

Back to top button