Breaking News

जन कल्याण शिविर में प्राप्त आवेदनों का पोर्टल पर किया गया निराकरण,,   मतदाता सूची में नाम जोड़ने के आवेदन भी मिले,, 

 

 

 

 

 

 

ईई आरईएस राजगढ़ श्री बी.के. सूर्यवंशी द्वारा बताया गया कि नगर परिषद कुरावर में जन कल्याण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शिविर प्रभारी श्री अरविंद मिश्रा आर.आई. एवं नगर परिषद के कर्मचारी श्री दौलत मीणा, श्रीमती संतोष कवर, श्री दीपक राठौर उपस्थित रहे। शिविर में आमजन से विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। इनमें भूमि नामांतरण, भू-स्वामी प्रमाण पत्र, संबल योजनान्तर्गत संबल कार्ड बनवाने, स्‍ट्रीट लाइट के केम्प लगवाने इत्यादि के आवेदन शामिल रहे। शिविर प्रभारी द्वारा उक्त आवेदन योजना के पोर्टल पर अपलोड कर दिए गए हैं।

 

शिविर में नगर पालिका परिषद के निर्वाचन हेतु वोटर लिस्ट में नाम जोड़‌ने के आवेदन भी प्राप्त हुए है। जन कल्याण शिविर में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा नागरिकों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हुए आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया गया। जन कल्याण शिविर के माध्यम से आमजन की समस्याओं एवं आवश्यकताओं से जुड़े आवेदनों का त्वरित संकलन एवं निराकरण सुनिश्चित करने की दिशा में प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इन शिविरों का उददेश्‍य शासन की जनकल्‍याणकारी योजनाओं से वंचित पात्र व्‍यक्तियों को लाभान्वित करना तथा आमजन की समस्‍याओं का त्‍वरित निराकरण सुनिश्चित करना हैं।

 

  1.  *समा क्रं./001/1506/06/2026 ……..00……. फोटो क्रं. 08*

Related Articles

Back to top button