Breaking News

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने के विरोध में कांग्रेस का मौन धरना एवं सत्याग्रह

 

राजगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी राजगढ़ के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री प्रियव्रत सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन के नामांकन पत्र निरस्त किए जाने के विरोध में मौन धरना एवं सत्याग्रह किया।

इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए प्रियव्रत सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने इस मामले को लेकर मुख्य निर्वाचन आयोग, दिल्ली में याचिका दायर की है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा लोकतंत्र, न्याय और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रही है तथा आगे भी अन्याय के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगी।

प्रियव्रत सिंह ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता न्याय की लड़ाई में हमेशा मजबूती से खड़े रहेंगे और लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करते रहेंगे।

Related Articles

Back to top button