Breaking News

उपाध्याय जयंती पर भाजपा ने किया संगोष्ठी का आयोजन

अंत्योदय उत्थान के लिए समर्पित रहे पंड़ित दीनदयाल उपाध्याय

उपाध्याय जयंती पर भाजपा ने किया संगोष्ठी का आयोजन

बलौदाबाजार भाजपा कार्यालय में सदस्यता  अभियान व पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के अवसर पर उपस्थित भाजपा नेता व कार्यकर्ता।

बलौदाबाजार। भारतीय जनता पार्टी जिला बलौदाबाजार-भाटापारा कार्यालय में गुरुवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, मुख्य वक्ता पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल, प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा डॉ. सनम जांगड़े तथा जिलाध्यक्ष आनंद यादव उपस्थित रहे।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने पंडित दीनदयाल उपाध्यायजी अंत्योदय उत्थान के लिए समर्पित रहे। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके सपनों को साकार कर रहे हैं और अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुँचाने का कार्य कर रहे हैं।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ने गरीबों को मकान मालिक बनने का सपना पूरा किया है। मुख्य वक्ता देवजी भाई पटेल ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास की नीति दीनदयाल उपाध्याय के विचारों से प्रेरित है। वहीं, डॉ. सनम जांगड़े ने कहा कि मोदी सरकार ने अपने वादों को पूरा कर देशभर में विकास कार्य किए हैं। जिलाध्यक्ष आनंद यादव ने प्रधानमंत्री अन्न योजना को उपाध्याय जी की सोच का प्रत्यक्ष रूपांतरण बताया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. अजय राव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आकांक्षा गोलू जायसवाल, बलौदा बाजार नपा अध्यक्ष अशोक जैन, भाटापारा नपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, वरिष्ठ नेता टेसूलाल धुरंधर, विपिन बिहारी वर्मा, योगेश चंद्राकर, जिला महामंत्री कृष्णा अवस्थी, विजय यादव, बलौदा बाजार मंडल अध्यक्ष राकेश ध्रुव, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रवि वर्मा, लवन मंडल अध्यक्ष अनुपम बाजपेई सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button