जनकल्याण शिविर में 400 से अधिक हितग्राहियों की समस्याओं का हुआ निराकरण दिव्यांगजनों को वितरित किए गए उपकरण एवं ट्राइसाइकिल

राजगढ़
जनपद पंचायत खिलचीपुर में जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। शिविर में उपस्थित 400 से अधिक हितग्राहीयों की समस्याओं को पंजीबद्व कर सुना गया तथा अधिकतम समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया। शिविर का औचक निरीक्षण मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. इच्छित गढ़पाले द्वारा किया गया। जिसमें उन्होंने विभिन्न हितग्राहीयों से चर्चा की तथा तत्काल समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए।
साथ ही द्विव्यांगजनों को ट्राइसाईकल सहित विभिन्न उपकरणों का वितरण किया गया। शिविर में हेल्पर कम कूक प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। जिसमें स्थानीय स्तर के तथा विशेषकर मोटे अनाजों से बने व्यंजनों का प्रदर्शन प्रतिभागियों द्वारा किया गया। शिविर में 5 सदस्यीय समिति द्वारा विजेताओं का चयन कर कुल 9 विजेताओं को राशि 20 हजार रूपये के पुरूस्कार वितरण किये गये। व्यंजन प्रतियोगिता में दयालू स्व सहायता समूह कन्या माध्यमिक विद्यालय छापीहेडा राधिका चौहान प्रथम विजेता रही। जिनके मक्के से बने ढ़ोकले चर्चा का विषय रहे।
शिविर में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत खिलचीपुर श्री गोविन्द सिंह सोलंकी सहित समस्त संबंधित विभागीय अधिकारी/ कर्मचारी उपस्थित रहे।
*




