राजस्‍थान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से विधायकों ने की मुलाकात, विकास कार्यों एवं परियोजनाओं की प्रगति पर की चर्चा

जयपुर, 04 जून। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास पर विधायक पुष्पेन्द्र सिंह, शत्रुघन गौतम, लक्ष्मण राम कलरू एवं छगन सिंह राजपुरोहित ने मुलाकात की। इस दौरान विकास से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान की प्रगति एवं जनभागीदारी से हरियालो राजस्थान अभियान को सफल बनाने पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से क्षेत्रीय विकास कार्यों, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और जनहित से जुड़े विषयों पर बातचीत की। वहीं, जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

Related Articles

Back to top button