Breaking News

सिनोधा के ब्राम्भ देव सहित कई जगहों पर विराजमान हुई मां दुर्गा की प्रतिमा।

ब्राम्भदेव चौक सिनोधा के सदस्यों स्व. रोहित वर्मा को याद कर श्रद्धांजली अर्पित भी किया।

सिनोधा के ब्राम्भ देव सहित कई जगहों पर विराजमान हुई मां दुर्गा की प्रतिमा

चौक में सुंदर मां दुर्गा का पंडाल

तिल्दा(सिनोधा)- शक्ति की भक्ति का पर्व शारदीय नवरात्रि सोमवार को विधिवत पूजा अर्चना घट स्थापना मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित एवं आदि शक्ति मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना के साथ प्रारंभ हो गया है। नवरात्र पर्व प्रारंभ होने के साथ अंचल के देवी मंदिरों में आस्था और विश्वास के मनोकामना ज्योति कलश जगमगाने लगे हैं। वही दुर्गोंत्सव समितियो के द्वारा कड़ी मेहनत के बाद तैयार किए गए भव्य पंडालो में दुर्गा प्रतिमाए भी स्थापित की गई।
गौरतलब है कि सोमवार 22 सितंबर से क्वांर नवरात्र का पर्व पूरी श्रद्धा भक्ति के साथ प्रारंभ हो गए हैं। तिल्दा नेवरा सिनोधा में में नवरात्रि की धूम मची हुई है जिससे गांवो का माहौल भक्तिमय बना हुआ है। इसी तरह ग्राम पंचायत सिनोधा के शक्तिपीठ महामाया मंदिर सहित ब्राम्भ देव चौक में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मां दुर्गा का पंडाल सजाया गया है साथ ही पंडाल के पूर्व संयोजक स्व. रोहित वर्मा द्वारा हर वर्ष पंडाल सजाया जाता था जिसके याद में आदर्श दुर्गोत्सव समिति ब्राम्भदेव चौक सिनोधा के सदस्यों ने उन्हें याद कर श्रद्धांजली अर्पित किया।

स्व. रोहित वर्मा को श्रद्धांजिल देने हेतु उनका तैलीय चित्र।

अवसर पर सदस्य नारद वर्मा, सागर वर्मा,हरीश वर्मा, आकाश साहू, गजानंद साहू,राजा कुमार पटेल, आकाश पटेल ,योगेंद्र पटेल ,धीरज पटेल, राजा पटेल उपस्थित रहे। पंडा योगेंद्र पटेल ने बताया कि गांव के महामाया मंदिर में ज्योति कलश प्रज्वलित कराई गई है।

मां दुर्गा की प्रतिमा ब्रम्भा चौक सिनोधा 

वही गांव के प्रसिद्ध महामाया मंदिर में श्रद्धालुओं ने मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित कराए हैं।आदिशक्ति मां दुर्गा की पंडालो को आकर्षक रूप से लाइट झालर चिकमिकी के साथ सजाया गया है। रात्रि में माता के दरबार में माता जसगीत का आनंद लेने बड़ी संख्या में महिला पुरुष पहुंच रहे हैं। जिससे गांव का माहौल भक्तिमय बना हुआ है।

 

Related Articles

Back to top button