बिहार-झारखण्ड
नितिन नबीन के झारखंड दौरे को लेकर आयोजित बैठक में रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ हुए शामिल

रांची (SHABD): भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन छह और सात जून को झारखंड के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। उनके दौरे की तैयारियां जोरों पर है। रांची महानगर द्वारा आयोजित तैयारी बैठक में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ भी शामिल हुए। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत, प्रवास कार्यक्रम और संगठनात्मक गतिविधियों की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गयी और जिम्मेदारियों का निर्धारण किया गया। इस बैठक में प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी, विधायक सीपी सिंह और नवीन जायसवाल समेत अन्य नेता मौजूद रहे।




