RAJGARH

राजगढ़ में भक्ति भाव के साथ शनिवार को संपन्न हुआ देवनारायण जन्मोत्सव

 

लखन गुर्जर
राजगढ़।प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी छठ पर्व के पावन अवसर पर शनिवार को गुर्जर समाज द्वारा अपने आराध्य लोकदेवता भगवान श्री देवनारायण का जन्मोत्सव भक्ति भाव, श्रद्धा और विधि-विधान के साथ मनाया गया। यह आयोजन राजगढ़ के ब्यावरा रोड स्थित देवनारायण मंदिर परिसर में संपन्न हुआ, जहां सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति रही।
पूजा-अर्चना के बाद जिले के जनप्रतिनिधियों एवं समाज के गणमान्यजनों ने भगवान श्री देवनारायण के जीवन चरित्र, उनके पराक्रम और धर्मरक्षा के कार्यों के साथ-साथ गुर्जर समाज के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि भगवान श्री देवनारायण के आदर्श आज भी समाज को सत्य, न्याय और सामाजिक समरसता का मार्ग दिखाते हैं।
मंदिर परिसर में इसके बाद भव्य आरती का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धाभाव से भाग लिया। आरती के उपरांत प्रसादी का वितरण किया गया और समाज, क्षेत्र एवं राष्ट्र की सुख-समृद्धि की कामना की गई। आयोजन में प्रमुख रूप से संत श्री बम बम महाराज. भाजपा के जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर .पूर्व विधायक रघुनंदन शर्मा पूर्व विधायक जगदीश सिंह गुर्जर जनपद पंचायत ब्यावरा अध्यक्ष. फूल सिंह तंवर जनपद पंचायत राजगढ़ अध्यक्ष शाहिद बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित समाज के गणमन नागरिक उपस्थित थे

Related Articles

Back to top button