RAJGARH

मेहंदी – हल्दी लगी नाबालिग बालिका को भेजा वन स्टॉप सेंटर बैरंग लौटी बारात एफआईआर दर्ज

 

राजगढ़

बाल विवाह कंट्रोल रूम पर राजगढ़ थाना अंतर्गत नाबालिग बालिका के बाल विवाह की शिकायत 22 अप्रैल, 2026 को रात्रि 10 बजे प्राप्त हुई। शिकायत पर कार्रवाही कलेक्‍टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री अमित तोलानी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री श्‍याम बाबू खरे के मार्गदर्शन में की गई। शिकायत की जांच हेतु संयुक्त दल पुलिस विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, वन स्टॉप सेंटर पहुंचे। कार्रवाही दल में प्रशासक वन स्टॉप सेंटर श्रीमती रश्मि चौहान, थाना प्रभारी कोतवाली राजगढ़ श्रीमती मंजू मखैनिया, सुपरवाइजर परियोजना राजगढ़ श्रीमती पूजा विजयवर्गीय उपस्थित थे।

साथ ही जांच दल को बालिका के पिता द्वारा आधार कार्ड दिखाया गया। आधार कार्ड के हिसाब से बालिका की आयु 18 वर्ष 1 माह पाई गई। जांच द्वारा तुरंत जिला शिक्षा अधिकारी से संपर्क कर संबंधित गांव के शिक्षक श्री गोपाल भीलवाला को मौके पर बुलवाया गया और स्कॉलर पंजी का अवलोकन किया गया। दस्तावेजों के अनुसार शाला के स्कॉलर पंजी रिकॉर्ड में बालिका की जन्म दिनांक 17/8/2010 उल्लेखित है। कक्षा-8 राज्य शिक्षा केंद्र की मार्कशीट अनुसार भी बालिका की जन्म दिनांक 17/8/2010 पाई गई। जिस अनुसार बालिका की आयु 15 वर्ष 8 माह है। बालिका की बारात ग्राम सेमलाबे कालीपीठ क्षेत्र से आनी थी, जिसे रोका गया और मौके पर परिवारजनो को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के बारे में समझाया गया।

अधिनियम के तहत यदि बाल विवाह किया जाता है दो वर्ष की सजा एवं एक लाख रुपये जुर्माना हो सकता है। विवाह आयोजन स्थल पर विवाह की समस्त तैयारियों हो चुकी है। बालिका के हाथों में मेहंदी लगी थी, शरीर पर हल्दी लगी थी जो कि विवाह के अनुष्ठान का आयोजन करना स्पष्ट प्रदर्शित होता है, जो बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 (PCMA) की धारा 10 बाल विवाह को संपन्न कराने, आयोजित करने, निर्देशित करने या बढ़ावा देने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान करती है। उक्त परिस्थिति को देखते हुए उपस्थित जांच दल द्वारा कार्यवाही कर प्राथमिकी एफआईआर दर्ज करवाई गई। साथ ही बालिका को वन स्टॉप सेंटर सेंटर में देर रात 2 बजे आश्रय हेतु लाया गया, ताकि बालिका के सर्वोत्तम हित में कार्यवाही की जा सके। इस प्रकार बालिका के भविष्य को जांच दल द्वारा सक्रियता से बचाया गया

 

Related Articles

Back to top button