Breaking News

लुटेरी दुल्हन का पर्दाफाश, 01 आरोपी गिरफ्तार

 

ब्यावरा। जिला पुलिस अधीक्षक राजगढ़ अमित तोलानी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केएल बंजारे एवं एसडीओपी ब्यावरा प्रकाश शर्मा के कुशल निर्देशन में थाना ब्यावरा सिटी पुलिस एवं सायबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए लुटेरी दुल्हन का पर्दाफाश किया है।

आरोपिया सीधे-साधे व कुंवारे युवकों को निशाना बनाती थी। शादी का झांसा देकर उनसे जेवरात एवं नकदी प्राप्त कर लेती थी तथा शादी के अगले ही दिन फरार हो जाती थी। पुलिस से बचने के लिए वह अपना नाम एवं मोबाइल सिम लगातार बदलती रहती थी। घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए विशेष टीम गठित कर तकनीकी एवं पारंपरिक पुलिसिंग का सहारा लिया गया। घटनास्थलों के आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज का विश्लेषण, संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों की निगरानी, मोबाइल लोकेशन एवं कॉल डिटेल रिकॉर्ड का परीक्षण, विश्वसनीय मुखबिर सूचना के आधार पर दबिश देकर लगभग 01 वर्ष से फरार आरोपिया को दिनांक 20.04.2026 को भोपाल के करोंद क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपिया द्वारा स्वीकार किया गया कि वह पूर्व में भी तीन शादियां कर चुकी है और प्रत्येक बार शादी के अगले दिन फरार हो जाती थी।

यह हैं मामला

अप.क्र. 454/25

धारा – 318(4), 351(3), 3(5) बीएनएस में अंजनी लाल मंदिर के यहां फरियादी रामगोपाल पिता हजारीलाल वर्मा निवासी ग्राम बाकपुरा, तहसील ब्यावरा जिला राजगढ़, आरोपी दिव्या भवनानी पति हरीश भावनानी, उम्र 30 वर्ष, निवासी नारियल खेड़ा, भोपाल है।

इनकी रही भूमिका

इस कार्यवाही में वीरेन्द्र धाकड़ थाना प्रभारी, ब्यावरा सिटी,

उप निरीक्षक जितेन्द्र अजनारे प्रभारी सायबर सेल, उप निरीक्षक धर्मेन्द्र शर्मा,

सहायक उप निरीक्षक सीता यादव, प्रधान आरक्षक हेमंत सिंह राजपूत, आरक्षक राहुल मीना, आरक्षक हितेश यादव की भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button