RAJGARH

विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

 

राजगढ़ जिला चिकित्सालय में विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में पर्यावरण संरक्षण स्वच्छता एवं प्लास्टिक मुक्त अभियान को बढ़ावा देने के उ‌द्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें नर्सिंग स्टाफ सहित अधिकारी व कर्मचारियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत में अस्पताल परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। जहां अधिकारियों व कर्मचारियों ने उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया। इसके बाद स्वच्छता अभियान चलाकर अस्पताल परिसर व वार्डो सहित आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई की गई। साथ ही स्वच्छ वातावरण बनाये रसाने का संदेश दिया ।

 

इस दौरान पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लिए पोस्टर व रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतिभागियों ने स्वच्छता, जल संरक्षण एवं प्लास्टिक मुक्त समाज जैसे विषयों पर आकर्षक पोस्टर एवं रगोली बनाई। साथ ही जागरूकता रैली भी निकाली गई। वहीं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन को पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। जिला चिकित्सालय परिसर में आयोजित यह कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। समापन पर विभिन्न प्रतियोगिता में विजेता रहे प्रतिभागियों को सिविल सर्जन डॉ. रजनीश शर्मा द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।

Related Articles

Back to top button