उत्तराखंड

राज्यपाल ने किया वीर माधो सिंह भण्डारी, उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के नवें दीक्षांत समारोह में प्रतिभाग

देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने वीर माधो सिंह भण्डारी, उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के नवें दीक्षांत समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान कीं और मेधावी छात्र-छात्राओं को पदक देकर सम्मानित किया।

राज्यपाल ने विश्वविद्यालय परिसर में नव निर्मित छात्रावास “गंगा” का लोकार्पण भी किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने एआई लिटरेसी, स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग विवरणिका, इवोरा उत्तराखण्ड एनवायरनमेंट गार्डियन ऐप तथा सेंटर फॉर इंडियन नॉलेज सिस्टम की विवरणिका का भी विमोचन किया।

राज्यपाल ने कहा कि यह अवसर केवल उपाधि प्राप्त करने का नहीं, बल्कि जीवन में नई दिशा और जिम्मेदारियों की शुरुआत का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वर्तमान युग तकनीक का युग है और युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मेटावर्स, क्वांटम कंप्यूटिंग, स्पेस और नैनो टेक्नोलॉजी जैसे उभरते क्षेत्रों में दक्ष होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि तकनीकी दक्षता के साथ-साथ मानवीय मूल्यों, नैतिकता और संवेदनशीलता का समावेश भी उतना ही आवश्यक है।

Related Articles

Back to top button