RAJGARH

NDPS प्रकरण में बड़ी कार्यवाही – 298 ग्राम स्मैक व 5.496 किलोग्राम कैमिकल पावडर (टांका) जप्त, कुल कीमत लगभग ₹35 लाख, मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

जिला राजगढ़ में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान *आपरेशन शुद्धि* के तहत पुलिस अधीक्षक श्री अमित तोलानी (IPS) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री के.एल. बंजारे एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री धरमवीर नागर के मार्गदर्शन में थाना जीरापुर पुलिस द्वारा पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान मिली महत्वपूर्ण जानकारी के आधार पर बड़ी कार्यवाही की गई।

*प्रकरण का विवरण (क्रमबद्ध कार्यवाही)*

दिनांक 08.04.2026 को थाना जीरापुर में अपराध क्रमांक 108/26 धारा 8/21 NDPS Act पंजीबद्ध कर घनश्याम पिता रतनदास बैरागी निवासी आवास कॉलोनी जीरापुर एवं संगीता बैरागी पति घनश्याम बैरागी को गिरफ्तार किया गया था, जिनके कब्जे से 08.77 ग्राम स्मैक (कीमती ₹88,000/-) जप्त की गई थी।

उक्त प्रकरण में विवेचना के दौरान जगदीश पिता वीरमचंद तंवर निवासी घाटोली राजस्थान को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा बताया गया कि वह स्मैक शकील मंसूरी पिता शब्बीर मंसूरी निवासी ग्राम पीपल्याकुल्मी, थाना माचलपुर से प्राप्त करता है।

*निशानदेही पर दबिश एवं जप्ती*

दिनांक 22-23 अप्रैल 2026 को पुलिस टीम द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए ग्राम पीपल्याकुल्मी थाना माचलपुर स्थित आरोपी शकील मंसूरी पिता शब्बीर मंसूरी के घर दबिश दी गई। विधिवत पंचनामा, धारा 42(2) एवं 50 NDPS Act की प्रक्रिया का पालन करते हुए तलाशी ली गई।

*तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से*—
298 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक
4.486 किलोग्राम कैमिकल पाउडर (टांका) – प्रकार 1
1.010 किलोग्राम कैमिकल पाउडर (टांका) – प्रकार 2 (दोनों ही स्मैक की मात्रा बढ़ाने हेतु उपयोगी)
जप्त किया गया, जिसकी कुल अनुमानित कीमत ₹35,00,000/- है।

*कानूनी कार्यवाही*

आरोपी शकील मंसूरी पिता शब्बीर मंसूरी को मौके से गिरफ्तार कर उक्त प्रकरण में धारा 8/21, 29, 30 NDPS Act के अंतर्गत कार्यवाही की गई है। अन्य संलिप्त आरोपियों की भूमिका की जांच जारी है।

जप्तशुदा मादक पदार्थ को विधिवत सीलबंद कर मालखाना में सुरक्षित रखा गया है तथा संपूर्ण कार्यवाही की वीडियोग्राफी कराई गई है।

Related Articles

Back to top button