RAJGARH

मानसिक दिव्यांगजनों का परीक्षण उपरांत प्रमाण पत्र हेतु शिविर का हुआ आयोजन

राजगढ़   कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा के निर्देशन में बुधवार को जिला दिव्यांग एवं पुनर्वास केंद्र में मानसिक दिव्यांगजनों का परीक्षण एवं प्रमाण पत्र जारी करने हेतु शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें भोपाल से आए डॉ. आर.के. बैरागी मनोचिकित्सक व उनकी सहयोगी टीम एवं जिला चिकित्सालय से डॉ. रजनीश शर्मा सिविल सर्जन, डॉ. राजेंद्र कटारिया सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. प्रियंका यादव नैत्र चिकित्सक द्वारा मानसिक दिव्यांगों का परीक्षण किया गया। शिविर में जिले के कुल 372 दिव्यांगों द्वारा पंजीयन कराया गया। पंजीयन होने उपरांत 264 मानसिक दिव्यांगों का मेडिकल बोर्ड द्वारा परीक्षण कर प्रमाण पत्र जारी किया गया। शेष दिव्यांगों को जांच हेतु भोपाल रेफर किया गया।

 

Related Articles

Back to top button