उत्तर प्रदेश

मथुरा में आस्तिक पाइप फैक्टरी में भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख

लखनऊ (SHABD):मथुरा के कोसीकलां में नंदगांव रोड इंडस्ट्रियल एरिया की आस्तिक पाइप फैक्टरी में भीषण आग लग गई। देर शाम करीब 9 बजे फैक्टरी के एक हॉल से धुआं उठता देख कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। आग इतनी तेज थी कि फैक्टरी का पूरा परिसर लपटों में घिर गया और लाखों का माल जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, लेकिन आग की भयंकरता के कारण दमकल कर्मियों को आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। प्रत्यक्षदर्शी पिंटू उपाध्याय ने बताया कि लपटें इतनी बड़ी थीं कि कुछ ही मिनटों में पूरी फैक्टरी आग की चपेट में आ गई। फायर बिग्रेड अधिकारी आलोक सिंह ने कहा कि दमकल कर्मियों ने पूरी मेहनत से आग पर काबू पाया। इस हादसे से फैक्टरी में भारी नुकसान हुआ और कर्मचारियों में दहशत फैल गई।

Related Articles

Back to top button