राजस्‍थान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने चिंताहरण काले हनुमान मंदिर में किए दर्शन

प्रदेश की खुशहाली एवं सुख-समृद्धि के लिए कामना की

जयपुर, 02 अप्रेल। मुख्यमत्री श्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर मानसरोवर स्थित चिंताहरण काले हनुमान जी मंदिर में दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली एवं सुख-समृद्धि के लिए कामना की।

इस अवसर पर श्री शर्मा ने मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं से भी आत्मीयता के साथ मुलाकात की।

Related Articles

Back to top button