उत्तर प्रदेश
हापुड़ः पिलखुवा का अग्निवीर मोईन चौधरी ड्यूटी के दौरान ह्रदयगति रुकने से निधन, पूरे गांव में शोक की लहर

लखनऊ : जनपद हापुड़ के पिलखुवा थाना क्षेत्र के गांव कमालपुर के निवासी अग्निवीर सैनिक मोईन चौधरी का हृदयगति रुकने से निधन हो गया। 24 वर्षीय मोईन चौधरी वर्ष 2022 में भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में भर्ती हुए थे और वर्तमान में उनकी तैनाती अंबाला छावनी में थी। ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें उपचार दिया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनकी मौत की खबर सुनते ही गांव और पिलखुवा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मोईन चौधरी एक साधारण परिवार से थे, लेकिन उनके हौसले और जज्बे असाधारण थे। बचपन से ही सेना में जाने का सपना देखने वाले मोईन ने कठिन मेहनत से अग्निवीर बनने का लक्ष्य पूरा किया। उनके पार्थिव शरीर को सेना द्वारा गांव लाकर सुपुर्द ए खाक किया गया।




