प्रदेश राजनीति में भागीदारी की मांग को लेकर गुर्जर समाज की हुंकार

राजगढ़। जिले के मुख्यालय स्थित श्री देवनारायण भगवान मंदिर परिसर में गुर्जर समाज की एक महत्वपूर्ण जिला बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज में व्याप्त कुरीतियों, संगठन की मजबूती और प्रदेश की राजनीति में उचित प्रतिनिधित्व जैसे अहम मुद्दों पर व्यापक चर्चा की गई।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश स्तर पर विभिन्न राजनीतिक दलों में गुर्जर समाज को अपेक्षित स्थान नहीं मिल रहा है। इसे लेकर जिला स्तर से आवाज बुलंद करने का निर्णय लिया गया। अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र पटेल के नेतृत्व में प्रदेशभर में बैठकों का दौर जारी है, जिसके तहत राजगढ़ में भी रणनीति तैयार की गई।
बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जय प्रकाश विमल, राष्ट्रीय महासचिव जय रामकेश गुर्जर, प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंत सिंह गुर्जर, जिला अध्यक्ष यसवंत सिंह गुर्जर सहित समाज के अनेक बुद्धिजीवी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। वक्ताओं ने समाज सुधार के लिए कार्यशालाएं आयोजित करने, युवाओं को संगठित करने और राजनीतिक सहभागिता बढ़ाने पर जोर दिया।

