RAJGARH

राजगढ़ में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र गिरोह का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार

राजगढ़ (म.प्र.)। जिले में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले संगठित गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना माचलपुर पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से मोबाइल फोन और कंप्यूटर सिस्टम जब्त किया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी (IPS) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के.एल. बंजारे के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी खिलचीपुर डी.वी.एस. नागर के नेतृत्व में की गई।
ऐसे हुआ खुलासा
फरियादी डॉ. सुनील चौरसिया, ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जीरापुर की शिकायत पर थाना माचलपुर में अपराध क्रमांक 92/26 पंजीबद्ध कर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
प्रारंभिक जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए—
मुख्य आरोपी अर्जुन बैरागी, जो रामगढ़ अस्पताल में डाटा एंट्री ऑपरेटर था, ने फरवरी 2026 में बिना किसी डिलीवरी के 137 जन्म प्रमाण पत्र जारी कर दिए।
कई प्रमाण पत्र वर्ष 1950 से 1980 के मध्य के बनाए गए, जबकि उस समय केंद्र में प्रसव की सुविधा ही उपलब्ध नहीं थी।
अन्य राज्यों—राजस्थान, सिक्किम, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, बिहार एवं उत्तरप्रदेश—के व्यक्तियों के भी प्रमाण पत्र जारी किए गए।
CRS पोर्टल पर फर्जी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड किए गए।
संबंधित मेडिकल ऑफिसर को इसकी जानकारी तक नहीं थी।
500 से 1000 रुपये प्रति प्रमाण पत्र वसूली
पूछताछ में मुख्य आरोपी ने स्वीकार किया कि—
आधार कार्ड में नाम व जन्मतिथि संशोधन के लिए फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाए जाते थे।
लोकसेवा केंद्र, आधार सेंटर एवं एमपी ऑनलाइन संचालकों के माध्यम से ग्राहकों को जोड़ा जाता था।
व्हाट्सएप के जरिए जानकारी लेकर बिना वैध दस्तावेज के एंट्री कर प्रमाण पत्र जारी किए जाते थे।
प्रति प्रमाण पत्र 500 से 1000 रुपये तक लिए जाते थे।
आरोपी ने लगभग 250 फर्जी प्रमाण पत्र बनाना और करीब 35 हजार रुपये अवैध लाभ अर्जित करना स्वीकार किया है।
गिरफ्तार आरोपी
अर्जुन बैरागी, निवासी ग्राम लखौनी
देवीलाल गुर्जर, निवासी कचनारिया
गिरिराज मीणा, निवासी दुपाड़िया
पवन राठौड़, निवासी धत्रवाड़ा
जसवंत गुर्जर एवं भगवान सिंह गुर्जर, निवासी फिरोजपुर
सोनू शर्मा, निवासी राजपुरा

 

बरामदगी
फर्जी प्रमाण पत्र बनाने में प्रयुक्त मोबाइल फोन
PHC रामगढ़ का कंप्यूटर सिस्टम

Related Articles

Back to top button