RAJGARH

तंवर समाज ने मनाया होली मिलन समारोह, गुलाल का टीका लगाकर फूलों से खेली होली

राजगढ़। राजगढ़ नगर के तंवर समाज छात्रावास परिसर स्थित तंवर समाज धर्मशाला में रविवार को तंवर समाज द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाजजनों के साथ विभिन्न राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधि भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों एवं समाजजनों ने एक-दूसरे को गुलाल का टीका लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और फूलों से होली खेलते हुए आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से खिलचीपुर के पूर्व विधायक एवं पूर्व ऊर्जा मंत्री प्रियव्रत सिंह, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार तौलानी, भाजपा जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर, राजगढ़ विधायक अमर सिंह यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष चंद्र सिंह सोंधिया, पूर्व विधायक रघुनंदन शर्मा, पूर्व विधायक प्रताप सिंह मंडलोई, पूर्व विधायक हेमराज कल्पोनी, पूर्व विधायक बापू सिंह तंवर, जिला पंचायत सदस्य यशवंत गुर्जर सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में तंवर समाज के बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे और सभी ने मिलकर होली पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया। समारोह के माध्यम से समाज में एकता, भाईचारा और सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया

Related Articles

Back to top button