उत्तर प्रदेश

प्रधानमंत्री द्वारा गंगा एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन पर अमरोहा में भव्य आयोजन, विकास की नई राहें खुलने का दावा

PHOTO : PIB
अमरोहा(SHABD):प्रधानमंत्री द्वारा हरदोई में गंगा एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन के अवसर पर अमरोहा के हसनपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मंगरौला में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन में प्रधानमंत्री के उद्घाटन के सीधे प्रसारण को देखने की व्यवस्था भी की गई थी। कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री केपी मलिक और सांसद कंवर सिंह तंवर मौजूद रहेमौके पर बोलते हुए प्रभारी मंत्री केपी मलिक ने कहा कि पिछली सरकारों के समय में उत्तर प्रदेश बिमारू राज्य की श्रेणी में गिना जाता था, लेकिन भाजपा की डबल इंजन सरकार ने विकास की ऐसी गंगा बहाई कि पूरा प्रदेश देश में विकास का मॉडल बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि यह एक्सप्रेस-वे लोगों के लिए रोजगार के नए द्वार खोलेगा और हर ओर विकास की गति को और मजबूती देगा। साथ ही उन्होंने इसे हरा-भरा रखने की भी अपील की।वहीं सांसद कंवर सिंह तंवर ने कहा कि यह एक्सप्रेस-वे प्रदेश के साथ अमरोहा जिले के लिए विकास की नई गाथा लिखेगा और यह अमरोहा के लिए वरदान साबित होगा।

Related Articles

Back to top button