बिहार-झारखण्‍ड

मेंस टी-20 ट्रॉफी: रोहतास और मुंगेर ने अपने-अपने मैचों में जीत दर्ज की

पटना (SHABD):बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित मेंस टी-20 ट्रॉफी 2025-26 के अंतर्गत खेले गए लीग मुकाबलों में रोहतास और मुंगेर ने अपने-अपने मैचों में जीत दर्ज की।

पहला मुकाबला रोहतास और बक्सर के बीच मोइन-उल-हक स्टेडियम, पटना में खेला गया। टॉस जीतकर बक्सर की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए रोहतास की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए। टीम की ओर से समरजीत कुमार ने 34 रन, वरुण कुमार ने 33 रन और नंद कुमार ने नाबाद 25 रन बनाए।

बक्सर की ओर से गेंदबाजी में विकास चौबे, अभिषेक तिवारी ने, आशीष प्रकाश ने 2-2 विकेट तथा सूर्य प्रताप सिंह और निखिल कात्यायन ने 1-1 विकेट हासिल किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बक्सर की टीम 19.4 ओवर में 151 रनों पर ऑल आउट हो गई। बक्सर की ओर से शाहिद खान ने 50 रन जिसमे 5 चौके और 2 छक्के शामिल रहे तथा निखिल कात्यायन ने 40 रन बनाए और पंकज कुमार ने 23 रन।

रोहतास की ओर से गेंदबाजी में शुभम कुमार राय, सागर तिवारी और वरुण कुमार ने 2-2 विकेट हासिल किए, जबकि सिद्धार्थ कुमार भारद्वाज, एमडी परवेज आलम और नंद कुमार को 1-1 विकेट मिला। इस प्रकार रोहतास ने 17 रनों से मुकाबला अपने नाम किया।

दूसरा मुकाबला मुंगेर और भागलपुर के बीच यशवंत स्पोर्ट्स ग्राउंड, विक्रम (पटना) में खेला गया। टॉस जीतकर मुंगेर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए। टीम की ओर से प्रशांत कुमार ने 66 गेंद में नाबाद 90 रनों की पारी खेली जिसमे 6 चौके और 6 छक्के शामिल रहे, अनमोल विश्वास ने 41 रनों और मुसर्रफ ने 39 रन का योगदान दिया।

भागलपुर की ओर से गेंदबाजी में सूर्य रघु वंश ने 2 विकेट और सचिन दिलीप कुमार ने 1 विकेट हासिल किया, जबकि अन्य गेंदबाजों को सफलता नहीं मिली।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भागलपुर की टीम 19.1 ओवर में 161 रनों पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से सूर्य रघु वंश ने 58 रन और मयंक

चौधरी ने 36 रन बनाए।

मुंगेर की ओर से गेंदबाजी में अमित चौधरी ने 4 ओवर में 19 रन देकर 4 विकेट चटकाया, जबकि प्रशांत कुमार और गुलशन यादव ने 2-2 विकेट हासिल किए। इसके अलावा विशाल सिंह को 1 विकेट मिला।

इस मुकाबले में मुंगेर ने 31 रनों से जित दर्ज की। इस प्रकार दोनों मुकाबलों में रोहतास और मुंगेर की टीमों ने नियंत्रित और प्रभावी प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।

 

Related Articles

Back to top button