बिहार-झारखण्ड
28 से 30 अप्रैल तक पासपोर्ट सेवाएं, आईआईटी आईएसएम में कैंप आयोजित

धनबाद(SHABD):आईआईटी आईएसएम धनबाद में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय रांची के सहयोग से तीन दिवसीय मोबाइल पासपोर्ट सेवा शिविर की आज से शुरुआत हुई। शिविर का उद्घाटन संस्थान के निदेशक प्रो सुकुमार मिश्रा ने किया। यह शिविर 28 से 30 अप्रैल तक आयोजित होगा, जिसमें पासपोर्ट से जुड़ी सभी सेवाएं कैंपस में ही उपलब्ध कराई जाएंगी। मोबाइल वैन के माध्यम से दस्तावेज़ सत्यापन और आवेदन प्रक्रिया आसान बनाई गई है। इस पहल से छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों को काफी सुविधा मिल रही है।




