फूल गुलाल से होली खेलते हुए मनाया मिलन समारोह

राजगढ़ में रविवार को गुर्जर समाज द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन समाज के आराध्य देव भगवान देवनारायण मंदिर परिसर में किया गया। कार्यक्रम में गुर्जर समाज के बड़ी संख्या में समाजन व स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान देवनारायण की विशेष प पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद उपस्थित अतिथियों एवं समाजजनों को गुलाल का टीका लगाकर होली मिलन समारोह का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों एवं जनप्रतिनिधियों ने संबोधन देते हुए सामाजिक एकता, भाईचारे और आपसी सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम में सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देते हुए मिलन समारोह का आयोजन किया गया
समारोह के पश्चात भोजन प्रसादी का आयोजन भी रखा गया जिसमें समाज जनों ने प्रसादी ग्रहण की
आयोजन में प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर राजगढ़ विधायक अमर सिंह यादव जिला पंचायत सदस्य यशवंत गुर्जर पूर्व विधायक रघुनंदन शर्मा और विधायक हेमराज कल्पोनी मोना सुस्तानी ब्यावरा जनपद सदस्य जगदीश गुर्जर सहित बड़ी संख्या में जिले के विभिन्न विधानसभाओं से पधारे समाज के वरिष्ठ जन उपस्थित थे


