बिहार-झारखण्ड
केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी से की मुलाकात

रांची / नई दिल्ली (SHABD): केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने नई दिल्ली में केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने केन्द्रीय मंत्री से झारखंड में कोयला, अभ्रक और खनन संबंधी महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। यह मुलाकात राज्य के खनिज संपदाओं और खनन से जुड़े मामलों के समाधान के लहजे से अहम माना जा रहा है।




