उत्तराखंड

दस दिन में चार लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे चारधाम

देहरादून(SHABD):राज्य में चारधाम यात्रा सुचारु रूप से संचालित हो रही है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र, देहरादून से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार चारधाम कपाट खुलने के दस दिनों में चार लाख आठ हजार 401 श्रद्धालु चारधाम में दर्शन हेतु पहुंचे हैं।

यात्रा के दौरान यात्रियों, श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए चारधाम यात्रा मार्गों सहित प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों पर पेयजल, शौचालय, स्वास्थ्य सेवाएं, स्वच्छता, पार्किंग तथा यातायात व्यवस्थाओं को सुदृढ़ व व्यवस्थित किया गया है।

इसके साथ ही राज्य सरकार ने यात्रा व्यवस्थाओं के संबंध में भ्रामक जानकारी प्रसारित करने तथा गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं, ताकि यात्रा की पवित्रता एवं व्यवस्थाएं बनी रहें।

अब तक अगर धामवार यात्रियों का विवरण देखें तो बदरीनाथ धाम में कपाट उद्घाटन के छह दिनों में 84,942, श्री केदारनाथ धाम में सात दिनों में 2,07,452 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। जबकि यमुनोत्री में 57,794 और गंगोत्री धाम में 57,863 श्रद्धालुओं दर्शन के लिए पहुंचे हैं। वहीं, इसके अतिरिक्त गौमुख में अब तक 440 यात्री पहुंचे हैं।

 

Related Articles

Back to top button