उत्तर प्रदेश
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का वाराणसी में सीएम योगी ने किया भव्य स्वागत

लखनऊ (SHABD): वाराणसी में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन अपने पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार वाराणसी पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। हवाई अड्डे से निकलकर उनका काफिला काशी विश्वनाथ धाम के लिए रवाना हुआ। रास्ते में जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया और उत्साह दिखाई दिया।
कार्यकर्ता रजत जायसवाल ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के पहले आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में खास उत्साह है। कार्यक्रम के दौरान नितिन नबीन प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होंगे और विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती का अवलोकन करेंगे। इसके बाद वे काशी में रात्रि विश्राम करेंगे और अगले दिन विंध्याचल धाम के लिए रवाना होंगे।




