RAJGARH

पुलिस परिवारों के सशक्तिकरण की दिशा में पहल — मशरूम फार्मिंग कार्यशाला आयोजित

 

 

पुलिस विभाग द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत पुलिस कर्मियों के परिजनों के आर्थिक सशक्तिकरण एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पुलिस कंट्रोल रूम, राजगढ़ में मशरूम फार्मिंग विषयक कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया।

 

यह कार्यशाला पुलिस अधीक्षक श्री अमित तोलानी (भा.पु.से.) के नेतृत्व एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री के.एल. बंजारे के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।

 

कार्यक्रम में नरसिंहगढ़ की श्रीमती मिनी शुक्ला (भा.पु.से.) विशेष रूप से उपस्थित रहीं। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि मशरूम फार्मिंग एक कम लागत, उच्च उत्पादन एवं लाभकारी व्यवसाय है, जिसे सीमित संसाधनों के साथ घर पर भी आसानी से प्रारंभ किया जा सकता है। उन्होंने इसे आत्मनिर्भरता की दिशा में एक प्रभावी माध्यम बताते हुए पुलिस परिवारों के लिए आय के अतिरिक्त स्रोत विकसित करने पर बल दिया।

 

कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को मशरूम उत्पादन की संपूर्ण प्रक्रिया का व्यावहारिक एवं तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जिसमें—

• बीज (स्पॉन) का चयन

• कम्पोस्ट निर्माण की विधि

• तापमान एवं नमी का वैज्ञानिक प्रबंधन

• रोग एवं कीट नियंत्रण

• उत्पाद के विपणन (मार्केटिंग) की रणनीतियाँ

आदि विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।

इस अवसर पर रक्षित निरीक्षक श्रीमती उर्मिला चौहान, सूबेदार श्रीमती मधु रघुवंशी एवं आरक्षक श्री विष्णु दांगी उपस्थित रहे। कार्यशाला में पुलिस कर्मियों के परिजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर इसे अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताया।

Related Articles

Back to top button