Breaking News

कालीपीठ में जागरूकता रथ अभियान का समापन, बाल विवाह के विरुद्ध दिलाई शपथ

 

राजगढ़। माननीय जिला कलेक्टर  Girish Kumar Mishra के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग तथा युवा विकास मंडल संस्था के संयुक्त प्रयास से संचालित जागरूकता रथ अभियान का समापन कालीपीठ में जागरूकता चौपाल के साथ किया गया।

अभियान के अंतर्गत प्रशासन द्वारा जिले के चारों विकासखंड — राजगढ़, खिलचीपुर, ब्यावरा एवं नरसिंहगढ़ — के लगभग 80 गांवों में भ्रमण कर जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीणजनों को बाल विवाह के दुष्परिणाम, उससे जुड़े कानूनी प्रावधान तथा इसके सामाजिक प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही सभी नागरिकों को बाल विवाह मुक्त समाज के निर्माण की शपथ दिलाई गई।

अभियान के दौरान जिलेभर में करीब 4 हजार ग्रामीणों से सीधे संवाद स्थापित कर उन्हें जागरूक किया गया। समापन अवसर पर कालीपीठ में आयोजित चौपाल में बाल विवाह जैसी कुप्रथा के विरुद्ध सामूहिक संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग से वन स्टॉप सेंटर प्रशासक , युवा विकास मंडल भोपाल से प्रोग्राम मैनेजर प्रिया चांडक, ग्राम पंचायत समन्वयक, पंचायत सचिव, सीडीपीओ, सुपरवाइजर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं युवा विकास मंडल की टीम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button