जनसुनवाई में सुनी गई आमजन की समस्याएं

राजगढ़ जिला मुख्यालय पर प्रति मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं का निराकरण किया जाता है। आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. इच्छित गढ़पाले, अपर कलेक्टर श्री प्रताप सिंह चौहान, अनुविभागीय (राजस्व) अधिकारी श्रीमती निधि भारद्वाज, संयुक्त कलेक्टर श्री वीरेंद्र सिंह दांगी, डिप्टी कलेक्टर डॉ. ज्योति राजोरे सहित संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
आयोजित जनसुनवाई में ग्राम खारपा तहसील जीरापुर निवासी बंशीलाल ने बताया कि आवेदक के पुत्र का विकलांग प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहा है। आवेदक के पुत्र को कोई सहायता पेंशन और शासन द्वारा कोई छूट का लाभ नहीं मिल पा रहा है। आवेदक को काफी परेशानिया हो रही है। कलेक्टर द्वारा सीएमएचओ राजगढ़ को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। ग्राम परसपुरा निवासी राधेश्याम ने बताया कि ग्राम परसपुरा में आवेदक द्वारा शासकीय भूमि पर कुआ खोदने पर आज दिनांक तक भुगतान राशि अप्राप्त है। कलेक्टर द्वारा सीईओ जनपद खिलचीपुर को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। ग्राम गोपालपुरा निवासी गंगाराम तंवर ने बताया कि आवेदक की पारिवारिक स्थिति ठीक नहीं है। साथ ही आवेदक को पूर्व में पेंशन योजना का लाभ मिला रहा था परन्तु किसी कारण वश पेंशन योजना का लाभ मिलना बंद हो गया है। कलेक्टर द्वारा संबंधित विभागीय अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। ग्राम देवलीमानजागीर निवासी प्रभूलाल ने बताया कि आवेदक अत्यंत गरीब है। आवेदक को प्रधानमंत्री आवास योजना व खाद्यान्य नहीं मिल रहा है। आवेदक को अपने परिवार के भरण पोषण में काफी परेशानिया हो रही है। कलेक्टर द्वारा सीईओ जनपद सारंगपुर को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। तहसील पचोर निवासी अर्जुन सिंह ने बताया कि आवेदक को पूर्व में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिल रहा था परन्तु पिछले 2 वर्ष से उक्त योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। कलेक्टर द्वार तहसीलदार पचोर को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर 110 आवेदन प्राप्त हुए।


