राष्ट्रवाद सुशासन एवं अंत्योदय के पवित्र संकल्प के साथ पार्टी निरंतर देश सेवा में समर्पित रही है और आगे भी राष्ट्रहित में विचार के लिए लक्ष्य लेकर कार्य करेगी : जिला अध्यक्ष

*राजगढ़।* राजगढ़ 6 अप्रैल 2026 को भाजपा जिला कार्यालय राजगढ़ पर भाजपा स्थापना दिवस के अवसर पर भारत माता पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के छायाचित्र पर दीपप्रज्वल माल्यार्पण करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सांसद रोडमल नागर जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर पूर्व विधायक रघुनंदन शर्मा प्रताप मंडलोई जिला महामंत्री देवी सिंह सोंधिया ममता इंदौरिया और पूर्व जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा उपस्थितथे।भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर ने पार्टी का झंडा फहराया। उस के भूमि पूजन में लाइव प्रसारण कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए *सांसद रोडमल नागर* ने कहा कि कार्यकर्ता विचार भाव से काम करने वाले संगठन के प्रति निष्ठावान पूर्वक कार्य करते हैं उन्होंने कहा की पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का विचार हमारा मूल मंत्र है इसी अंतोदय को लेकर भारतीय जनता पार्टी संगठन की लंबी यात्रा के माध्यम से आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक संगठन के रूप में स्थापित है। उन्होंने कहा की विचार ही हमारा लक्ष्य है और इसी उद्देश्य को लेकर भारतीय जनता पार्टी केंद्र राज्य की सरकार है और हमारा संगठन नीचे स्तर तक मजबूती से कार्य कर विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।राष्ट्रवाद, सुशासन एवं अंत्योदय के पवित्र संकल्प के साथ पार्टी निरंतर देश सेवा में समर्पित रही है और आगे भी राष्ट्रहित में कार्य करती रहेगी। उन्होंने कहा कि आइए, हम सभी मिलकर एक सशक्त, समृद्ध एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपना अमूल्य योगदान दें। है। जिले के *जिला* *अध्यक्ष श्री ज्ञान सिंह गुर्जरने* कहा कि “सेवा ही संगठन” के पवित्र संकल्प के साथ विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी, के रूप में स्थापित हुई है। उन्होंने कहा कि
भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर,भारतीय जनता पार्टी के संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लेकर हम बुथ तक जाएंगे। उन्होंने कहा कि आप सभी के समर्पण, संघर्ष और सेवा भावना से ही राष्ट्र प्रथम, सदैव प्रथम का संकल्प साकार हो रहा है।आइए, मिलकर विकसित भारत के निर्माण हेतु
संगठन की शक्ति को और मजबूत करें। भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस के अवसर पर हम सब कार्यकर्ता संकल्प लेंगे की पार्टी की मजबूती के लिए हम बुथ स्तर पर जाकर संगठन आत्मक कार्यक्रमों के माध्यम से हम प्रत्येक समाज के हितग्राहियों तक पहुंचकर शासन की योजना का लाभ दिलाएंगे यह हम सब कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।



