RAJGARH

कालीपीठ पुलिस की बड़ी सफलता 3 नाबालिग सकुशल दस्तयाब, 2 आरोपी गिरफ्तार

कालीपीठ पुलिस की बड़ी सफलता

3 नाबालिग सकुशल दस्तयाब, 2 आरोपी गिरफ्तार

राजगढ़,

पुलिस मुख्यालय मध्यप्रदेश द्वारा संचालित “ऑपरेशन मुस्कान” अभियान के अंतर्गत थाना कालीपीठ पुलिस ने संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई का परिचय देते हुए तीन अलग-अलग प्रकरणों में 2 नाबालिग बालिकाओं एवं 1 नाबालिग बालक को सकुशल दस्तयाब कर दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

यह पूरी कार्रवाई अमित तोलानी (IPS), पुलिस अधीक्षक राजगढ़ के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के.एल. बंजारे एवं एसडीओपी राजगढ़ अरविंद सिंह राठौर के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी उपनिरीक्षक जितेंद्र अजनारे के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई।

🔹 पहला प्रकरण: बहला-फुसलाकर ले गया आरोपी

अपराध क्रमांक 33/2026 के तहत दर्ज मामले में एक नाबालिग बालिका के घर से लापता होने की रिपोर्ट 25 फरवरी 2026 को दर्ज की गई थी। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य, कॉल डिटेल और संभावित ठिकानों पर दबिश देकर जांच की।

जांच में सामने आया कि आरोपी मांगीलाल तंवर (निवासी ग्राम छोटी सेमली, थाना मनोहरथाना, राजस्थान) बालिका को बहला-फुसलाकर ले गया था। पुलिस ने 1 अप्रैल 2026 को बालिका को सकुशल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

🔹 दूसरा प्रकरण: सीसीटीवी से मिला सुराग

अपराध क्रमांक 46/2026 में 24 मार्च 2026 को एक अन्य नाबालिग बालिका के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर सूचना के आधार पर जांच की।

जांच में आरोपी गोविंद भिलाला (निवासी ग्राम हिनोतिया, थाना दांगीपुरा, राजस्थान) द्वारा बालिका को साथ ले जाना सामने आया। पुलिस ने 5 अप्रैल 2026 को बालिका को सकुशल दस्तयाब कर आरोपी को गिरफ्तार किया।

🔹 तीसरा प्रकरण: आंध्र प्रदेश से सकुशल बरामद

अपराध क्रमांक 49/2026 में 25 मार्च 2026 को एक नाबालिग बालक के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पुलिस टीम ने लगातार तकनीकी विश्लेषण और खोजबीन करते हुए 1 अप्रैल 2026 को बालक को आंध्र प्रदेश से सकुशल दस्तयाब किया। वैधानिक कार्रवाई के बाद बालक को परिजनों के सुपुर्द किया गया।

Related Articles

Back to top button