जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 अंतर्गत की घाट की साफ सफाई

मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड जीरापुर के द्वारा छापेश्वर महादेव मंदिर छपी नदी घाट पर जन अभियान परिषद द्वारा गठित ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति बांगपुरा एवं आसपास के समितियां के सदस्यों द्वारा घाट पर हो रही गंदगी को श्रमदान कर साफ सफाई की गई। श्रमदान कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघ चालक श्री संदीप सोनी, मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री प्रवीण सिंह पवार, ग्राम पंचायत बांगपूरा के सरपंच श्री मुकेश राठौर की उपस्थिति में श्रमदान का कार्यक्रम किया गया।
जिला समन्वयक श्री पवार ने मध्य प्रदेश शासन द्वारा चलाए जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जल एवं जल स्रोतों के संरक्षण के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए कहा कि सुरक्षित और समृद्ध भविष्य के लिए जल स्रोतों का संरक्षण जरूरी हैl उन्होंने बताया कि ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ केवल एक सरकारी पहल नहीं, बल्कि जल स्रोतों के प्रति हमारी कृतज्ञता और भविष्य को सुरक्षित करने का एक जन-आंदोलन है। भारतीय संस्कृति में नदियों और जल स्रोतों को ‘गंगा’ के समान पवित्र माना गया है। इसी भावना को पुनर्जीवित करने के लिए इस अभियान की शुरुआत की गई है। क्योंकि “पानी का कोई विकल्प नहीं है। यदि हम आज अपनी जीवनशैली में बदलाव नहीं करेंगे और जल स्रोतों को प्रदूषित होने से नहीं बचाएंगे, तो अगला विश्व युद्ध पानी के लिए ही होगा। इसलिए हमें ‘बूंद-बूंद संचय’ को अपना मूल मंत्र बनाना होगा। “जल ही वह आधार है जिस पर मानव सभ्यता टिकी है। यदि हम अपनी नदियों और तालाबों को ‘गंगा’ मानकर उनका सम्मान और संरक्षण करेंगे, तभी हम एक सुरक्षित और समृद्ध भविष्य की कल्पना कर सकते हैं। उन्होंने उपस्थित छात्र छात्राओं से आग्रह किया कि वह भी इस अभियान में सहभागिता कर अपने-अपने क्षेत्र में जल संरक्षण हेतु गतिविधियां आयोजित करें और समाज को जागरुक करें।

