Breaking News

कोतवाली पुलिस द्वारा नातरा झगड़ा प्रथा के मामले में 4 माह से फरार आरोपीगण की गिरफ्तारी

 

जिला राजगढ़ में नातरा झगड़ा प्रथा से संबंधित अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक श्री अमित तोलानी (IPS) द्वारा सभी थाना प्रभारियों को संवेदनशीलता एवं तत्परता से कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।

उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री के. एल. बंजारे एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (राजगढ़) श्री अरविंद राठौर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मंजू मखेनिया के नेतृत्व में टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए आरोपीगण को गिरफ्तार किया गया।

दिनांक 01.12.2025 को फरियादी मांगीलाल पिता पन्नालाल तंवर निवासी ग्राम मोतीपुरा थाना कोतवाली राजगढ़ द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसके खेत में रखे पशुओं का चारा , मक्का की कड़प में लालसिंह तंवर निवासी खानपुरिया एवं भंवरलाल तंवर निवासी छुड़लिया खाती का पूरा थाना मनोहर थाना राजस्थान द्वारा आग लगा दी गई, जिससे लगभग ₹50000/- का नुकसान हुआ। साथ ही मौके पर एक पर्ची मिली, जिसमें ग्राम खाती का पूरा के झगड़े की बात लिखी थी।

फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली राजगढ़ में अपराध क्रमांक 767/25, धारा 308(5), 326(एफ),3(5) बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा लगातार दविस , मुखबिर सूत्रों एवं सायबर सेल की मदद से कार्यवाही करते हुए आरोपी लालसिंह पिता चंपालाल निवासी खानपुरिया एवं भंवरलाल पिता भागचंद तंवर निवासी खाती का पुरा दोनों थाना मनोहर थाना जिला झालावाड़ राजस्थान को गिरफ्तार किया गया। आरोपीगण के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Back to top button