Breaking News

संबल अनुग्रह सहायता योजना अंतर्गत 23 प्रकरणों में 56 लाख रुपये की स्वीकृति

 

राजगढ़ जिले में श्रमिकवर्गीय संबल अनुग्रह सहायता योजना के अंतर्गत विभिन्न जनपद एवं निकायों के कुल 23 प्रकरणों को स्वीकृति प्रदान की गई है। कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा द्वारा डी-एम लॉगिन से प्रकरणों को अनुमोदित कर संबंधित निकायों को प्रेषित किया गया। स्वीकृत प्रकरणों के तहत कुल 56 लाख रुपये की राशि के ई-पेमेंट जारी कर भुगतान हेतु शासन को भेजे गए हैं।

 

जिले के जनपद एवं निकायवार स्वीकृत प्रकरणों में जनपद पंचायत ब्यावरा के 1 प्रकरण में 2 लाख रुपये, जनपद पंचायत राजगढ़ के 7 प्रकरणों में 18 लाख रुपये, जनपद पंचायत खिलचीपुर के 6 प्रकरणों में 14 लाख रुपये, जनपद पंचायत नरसिंहगढ़ के 5 प्रकरणों में 14 लाख रुपये तथा जनपद पंचायत सारंगपुर के 1 प्रकरण में 2 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसके अतिरिक्त नगर पालिका ब्यावरा के 3 प्रकरणों में 6 लाख रुपये की सहायता स्वीकृत हुई है। इस प्रकार कुल 23 प्रकरणों में 56 लाख रुपये की अनुग्रह सहायता राशि स्वीकृत कर हितग्राहियों को लाभान्वित करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई है।

 

Related Articles

Back to top button