Breaking News

सुठालिया पुलिस की बड़ी कार्यवाही — अवैध सागौन से भरी पिकअप जप्त, आरोपी गिरफ्तार

राजगढ़ रविवार दिनांक 29.11.2025 को थाना सुठालिया पुलिस को भ्रमण के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि शासकीय अस्पताल की ओर से सफेद रंग की पिकअप वाहन क्रमांक MP04GB6395 में अवैध सागौन की लकड़ी लेकर सुठालिया की ओर आ रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अस्पताल तिराहा मऊ रोड पर वाहन चेकिंग पाइंट लगाया गया तथा वन विभाग के वन रक्षक राजेन्द्र सिंह खींची को भी मौके पर बुलाया गया।

चेकिंग के दौरान मुखबिर द्वारा बताये वाहन को रोककर ड्राइवर से पूछताछ की गई, जिसने अपना नाम पवन पिता गोविन्द अग्रवाल निवासी गढ़ी मोहल्ला, सुठालिया बताया। पंचान चंदन पिता परमाल भिलाला एवं वन रक्षक की मौजूदगी में वाहन की तलाशी लेने पर फोम सीट व पुराने रजाई-गद्दों के नीचे सागौन की लकड़ी की कुल 36 सिल्लियां बरामद हुईं। पूछताछ में चालक कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
वन विभाग के अनुसार उक्त लकड़ी सागौन होना पाई गई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹72,000/- तथा जप्त पिकअप वाहन की कीमत ₹6,00,000/- आँकी गई है। आरोपी द्वारा अवैध रूप से सागौन की चोरी एवं परिवहन किया जाना पाए जाने पर उसके विरुद्ध धारा 303(2) BNS, 26/52 भारतीय वन अधिनियम एवं धारा 5/16 म.प्र. वन उपज अधिनियम 1969 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को अभिरक्षा में लिया गया है।

जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा टीम के कार्य की सराहना करते हुए ऐसी अवैध गतिविधियों पर कड़ी कार्यवाही जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button