बिहार-झारखण्ड
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लंदन से गणतंत्र दिवस की दी शुभकामनाएं

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गणतंत्र दिवस की बधाई दी है। इन दिनों वे यूके की यात्रा पर हैं और गणतंत्र दिवस समारोह के सिलसिले में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं। एक सोशल मीडिया पोस्ट में मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन हमारे लोकतंत्र के उत्सव का दिन है। यह दिन हमारे संविधान के प्रति अटूट आस्था और लोकतंत्र के गौरव का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से संविधान निर्माताओं और वीर शहीदों के सपनों के अनुरूप एक न्यायपूर्ण और उन्नत समाज के निर्माण का संकल्प लेने का आह्वान किया।




