बिहार-झारखण्‍ड

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया लोकभवन उद्यान का भ्रमण

रांची राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के निर्देश पर रांची स्थित लोकभवन उद्यान आमजनों के भ्रमण और परिदर्शन के लिए 2 फरवरी से 8 फरवरी तक खोला गया है। आज एक लाख अठारह हजार एकहत्तर (118471) लोगों ने लोकभवन उद्यान का भ्रमण और परिदर्शन किया। राज्यपाल ने भी स्वयं लोकभवन उद्यान का भ्रमण कर समुचित व्यवस्था का निरीक्षण किया और लोगों के उद्यान के प्रति राय भी प्राप्त किये। बता दें कि उद्यान भ्रमण का समय पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक है।

Related Articles

Back to top button