वीबी जी रैम योजना ग्रामीण विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम : चेतन कश्यप
लखन गुर्जर राजगढ़ भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में 15 जनवरी 2026 को विकसित भारत रोजगार गारंटी एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) – वीबी जी रैम (VB G Ram) योजना को लेकर आयोजित पत्रकार वार्ता को राजगढ़ के जिला प्रभारी मंत्री चेतन कश्यप
ने संबोधित किया।
प्रभारी मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास, पारदर्शिता और जवाबदेही को सुनिश्चित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। उन्होंने कहा कि गांवों का सशक्तिकरण ही विकसित भारत का मूल आधार है, क्योंकि भारत की आत्मा गांवों में बसती है।
उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने महात्मा गांधी जी के स्वदेशी अपनाओ जैसे विचारों को कभी सम्मान नहीं दिया। जबकि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने स्वदेशी को जन आंदोलन बनाकर गांधी जी के सपनों को साकार किया है।
प्रभारी मंत्री ने बताया कि पूर्व की सरकारों में नरेगा जैसी योजनाओं में बिचौलियों और भ्रष्टाचार के कारण श्रमिकों को पूरा लाभ नहीं मिल पाता था, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में तकनीक आधारित पारदर्शी प्रणाली लागू की गई, जिससे मजदूरों को सीधे उनके खातों में भुगतान सुनिश्चित हुआ। इससे श्रमिकों का विश्वास, आत्मसम्मान और सुरक्षा मजबूत हुई है।
उन्होंने कहा कि पहले 100 दिन का रोजगार मिलता था, जिसे बढ़ाकर अब 125 दिन का रोजगार किया गया है। साथ ही अब 50 प्रतिशत कार्यों का निर्णय ग्राम पंचायत स्तर पर होगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी ने वर्ष 2026 को कृषक कल्याण वर्ष के रूप में घोषित किया है।

