RAJGARH

पीलूखेड़ी औद्योगिक क्षेत्र की ओसवाल फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका

राजगढ़। जिले के पीलूखेड़ी औद्योगिक क्षेत्र में स्थित ओसवाल कंपनी की फैक्ट्री में रविवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही फैक्ट्री परिसर में रखा सामान और उपकरण इसकी चपेट में आ गए, जिससे लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि अज्ञात कारणों के चलते फैक्ट्री में अचानक आग भड़क उठी। कुछ ही देर में फैक्ट्री से काला धुआं उठने लगा, जिसे देखकर आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी।
सूचना मिलते ही कुरावर थाना पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत करते हुए आग पर काबू पाया और स्थिति को नियंत्रित किया।
घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। प्रारंभिक तौर पर आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही आग से हुए वास्तविक नुकसान का आंकलन किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button