RAJGARH

राजगढ़ में रहस्यमय हालात में युवक घायल, भोपाल किया गया रेफर

राजगढ़।नगर के बस स्टैंड स्थित नगर पालिका काम्प्लेक्स में उस समय हड़कंप मच गया, जब स्थानीय युवाओं ने एक युवक को बेहोशी की हालत में खून से लथपथ पड़ा हुआ देखा। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय युवाओं ने मानवता दिखाते हुए घायल युवक को तत्काल जिला अस्पताल राजगढ़ पहुंचाया।

जिला अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार किए जाने के बाद युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए भोपाल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार घायल युवक की पहचान प्रतापगज निवासी राजू गुर्जर के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलने पर युवक के परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए थे। प्राथमिक उपचार के बाद परिजन युवक को लेकर भोपाल रवाना हो गए, जहां उसका उपचार जारी है।

फिलहाल युवक के साथ यह घटना कैसे हुई, वह किन परिस्थितियों में घायल अवस्था में मिला—इसका खुलासा अभी तक नहीं हो सका है।

Related Articles

Back to top button