RAJGARH

करेड़ी के पास ऑटो-कार में भीषण भिड़ंत, 14 में से 6 घायल रेफर, घायलों को भोपाल ले जाने में एंबुलेंस की कमी आई सामने, मौके पर पहुंचे अधिकारी व जनप्रतिनिधि

 

राजगढ़ करेड़ी के समीप सोमवार को ऑटो रिक्शा और कार के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत में बड़ा सड़क हादसा हो गया। हादसे के समय ऑटो में 14 लोग सवार थे, सभी घायल हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस एवं प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और घायलों को एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद 6 घायलों की हालत गंभीर पाई गई, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए भोपाल रेफर किया गया। हालांकि, इस दौरान गंभीर घायलों को भोपाल ले जाने के लिए एंबुलेंस की कमी भी देखने को मिली, जिससे घायलों को घंटे इंतजार करना पड़ा

जानकारी के अनुसार, ऑटो में सवार सभी लोग विजयगढ़ और धनवास गांव के निवासी हैं, जो कल्पोनी गांव से फसल कटाई कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान करेड़ी के पास सामने से आ रही कार से उनके ऑटो रिक्शा की टक्कर हो गई।

घायलों में बंटी पिता कैलाश, रामदयाल पिता बजे सिंह, रामसागर पिता मांगीलाल, पर्वत सिंह, कंवरलाल, सुमेर पिता मांगीलाल सहित अन्य लोग शामिल हैं। वहीं महिलाओं में अनोख बाई, नवरंग बाई, इकलेश बाई, रामकु बाई, संगीता बाई, कृष्णाबाई, गुड्डी बाई और शांति बाई घायल हुई हैं।

 

गंभीर घायलों में बंटी कैलाश, पर्वत, रिंकू बाई, अनोख बाई, गुड्डी बाई और संगीता बाई को भोपाल रेफर किया गया है।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे

Related Articles

Back to top button