RAJGARH

स्कूल चले अभियान के तहत हीरापुरा विद्यालय में ‘भविष्य से भेंट’ कार्यक्रम आयोजित

 

 

स्कूल चले अभियान एवं प्रवेश उत्सव के अंतर्गत चौथे दिवस शासकीय प्राथमिक विद्यालय हीरापुरा में “भविष्य से भेंट” कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि के रूप में श्री मनोज सिंह हाड़ा (सांसद प्रतिनिधि एवं पूर्व जिला महामंत्री) विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। विद्यालय के प्रभारी श्री रामबाबू पुष्पद एवं शिक्षक भगवान सिंह राणावत ने अतिथि का पुष्पमाला से स्वागत किया।

अपने प्रेरक उद्बोधन में श्री हाड़ा ने विद्यार्थियों को भविष्य निर्माण की दिशा में लक्ष्य निर्धारित कर परिश्रमपूर्वक आगे बढ़ने की सीख दी। उन्होंने कहा कि नियमित रूप से विद्यालय आना और मन लगाकर अध्ययन करना ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि दुनिया की हर वस्तु बांटी जा सकती है, लेकिन ज्ञान ऐसा धन है जिसे कोई न तो बांट सकता है और न ही छीन सकता है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के सुव्यवस्थित प्रबंधन एवं छात्र-छात्राओं के अनुशासन की भी सराहना की गई। अंत में उपस्थित सभी विद्यार्थियों को रोमांचक कहानियों, कविता की पुस्तकों एवं पेन भेंट किए गए। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

Related Articles

Back to top button