उत्तर प्रदेश

कन्नौजः छिबरामऊ में मंत्री असीम अरुण ने सर्वोदया बालिका विद्यालय का किया निरीक्षण

लखनऊ (SHABD): कन्नौज जिले के छिबरामऊ में बन रहे ‘सर्वोदय बालिका विद्यालय’ का निरीक्षण प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने किया। उन्होंने निर्माण की गति और गुणवत्ता का जायजा लिया और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि किसी भी तरह का समझौता न हो। मंत्री ने कहा कि विद्यालय का निर्माण तेजी से पूरा होना चाहिए ताकि अगले सत्र से छात्राओं का प्रवेश सुनिश्चित हो सके।

विद्यालय के पास एक स्टेडियम भी होगा, जिससे बच्चियों को खेल की सुविधाएं मिलेंगी और उनका शारीरिक व मानसिक विकास भी होगा। मंत्री असीम अरुण ने स्पष्ट किया कि सरकार की प्राथमिकता कन्नौज की बेटियों को बेहतर शिक्षा और सुविधाएं प्रदान करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य मजबूत, सुरक्षित और डिज़ाइन में उत्तम हो। यह कदम बेटियों के उज्जवल भविष्य और उनके समग्र विकास के लिए अहम साबित होगा।

Related Articles

Back to top button