Breaking News

राजगढ़।
खिलचीपुर क्षेत्र के सुनसान इलाके की झाड़ियों में लावारिस अवस्था में मिला एक नवजात शिशु, पिछले लगभग 60 दिनों से जिला अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में उपचाररत था। पूर्ण रूप से स्वस्थ होने के पश्चात एसएनसीयू प्रभारी डॉ. आर.एस. माथुर ने उक्त शिशु को बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष  साकेत शर्मा को विधिवत सुपुर्द किया।
इस अवसर पर मौके पर उपस्थित  शर्मा ने शिशु की उचित देखभाल, बेहतर स्वास्थ्य एवं सर्वोत्तम हित को ध्यान में रखते हुए आवश्यक निर्देश जिला प्रबंधक श्री भगवत सोनी (गोपाल महिला मंडल शिशुगृह, राजगढ़) को प्रदान किए। तत्पश्चात नवजात को संस्थागत आश्रय हेतु शिशुगृह स्टाफ को सौंपा गया।
बाल कल्याण समिति अध्यक्ष श्री साकेत शर्मा ने जिला अस्पताल के समस्त पदाधिकारियों, एसएनसीयू प्रभारी डॉ. आर.एस. माथुर, नर्सिंग स्टाफ एवं वार्ड कर्मचारियों का शिशु की समर्पित देखभाल के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि नियमानुसार शिशु के माता-पिता की खोज (सर्चिंग) की जाएगी। निर्धारित समयावधि में अभिभावक न मिलने की स्थिति में किशोर न्याय (जे.जे. एक्ट) के प्रावधानों के अनुसार विधिक रूप से शिशु को मुक्त घोषित कर दत्तक ग्रहण की प्रक्रिया प्रारंभ की

Related Articles

Back to top button